{"_id":"691e1f2cd92567b3f40d4d26","slug":"traders-met-the-sp-regarding-the-assault-on-the-shopkeeper-karnal-news-c-18-knl1008-784203-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दुकानदार से मारपीट को लेकर एसपी से मिले व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दुकानदार से मारपीट को लेकर एसपी से मिले व्यापारी
Thu, 20 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
करनाल। कुंजपुरा रोड पर वाहन हटाने को लेकर सोमवार को हुए झगड़े में दुकानदार से हाथापाई के मामले में शहर के व्यापारियों ने विधायक जगमोहन आनंद के साथ एसपी गंगाराम पुनिया से मुलाकात की। व्यापारियों ने आरोपियों को पकड़ने को मांग की। एसपी ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जल्द अन्य को भी काबू करेंगे। साथ ही बाजार में सुरक्षा के लिहाज से पीसीआर व राइडर भी तैनात करने का आश्वासन दिया है। निगम पार्षद मोनिक गर्ग ने बताया की सोमवार को कहासुनी के बाद आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर प्रदीप और उनके चाचा पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया। एक महिला ने बीच बचाव करके उनकी जान बचाई थी। झगड़े में 10-12 आरोपी शामिल थे। दुकानदारों ने कहा कि अगर आरोपी पकड़े नहीं गए, तो उन्हें अपनी दुकान बंद करने पर मजबूर होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन