{"_id":"6362db0bc1ab635e733be19c","slug":"tractor-overturned-on-car-due-to-collision-with-school-bus-driver-serious-karnal-news-knl126258624","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की टक्कर से कार पर पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस की टक्कर से कार पर पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर
विज्ञापन
निसिंग जूंडला अनाज मंडी के सामने स्कूल बस और ट्रेक्टर की टक्कर के बाद कार पर गिरा ट्रेक्टर, चोटिल ?
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग/जुंडला (करनाल)। जुंडला अनाज मंडी के गेट पर बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली और स्कूल बस की टक्कर हो गई। ओवर स्पीड बस की टक्कर से ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटकर पास खड़ी एक कार पर जा गिरा। एक पुलिसकर्मी का वाहन भी चपेट में आया, जिसमें वह चोटिल हो गया जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार कुछ बच्चों को भी चोटें आई हैं। घायल को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बस चालक मौके से भाग निकला। बस में 50 बच्चे सवार थे।
हादसे के बाद चालक राकेश ट्रैक्टर और कार के बीच फंस गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह राकेश को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से घायल को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बस में सवार कई बच्चों को भी चोटें आई हैं, हालांकि बस चालक ने बस में बच्चों के सवार न होने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूल बस चालक ओवर स्पीड में था। हादसे का कारण ओवर स्पीड माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच का रही है।
धान उठान के लिए आई ट्रैक्टर-ट्राली
गांव जुंडला निवासी 32 वर्षीय राकेश अनाज मंडी में ट्रैक्टर-ट्राली से धान उठान का कार्य कर रहा है। वह बुधवार सुबह धान भरने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जुंडला अनाज मंडी जा रहा था। जब वह मंडी के गेट पर पहुंचा तो सामने से आ रही प्रताप पब्लिक स्कूल की बस के चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। तब बस में कुछ बच्चे भी सवार थे जबकि बस चालक का कहना है कि बस में बच्चे नहीं थे। बस की टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटकर पास खड़ी एक आल्टो कार पर पलट गया। स्कूली बस क्षेत्र के दर्जनभर गांवों से बच्चों को एकत्रित कर स्कूल ले जाती है। जिसमें 50 से अधिक बच्चे थे। प्रताप पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अनुराधा ने बताया कि बस में 62 बच्चे बैठ सकते हैं। जिसमें जीपीआरएस लगे हैं। बस की स्पीड अधिक नहीं थी। चालक प्योंत निवासी सुखविंद्र सिंह बीते आठ वर्षों से उनके पास बतौर चालक कार्यरत है, उसने कभी शिकायत का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
चोटिल पुलिसकर्मी एसपीओ रविंद्र की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
- रजनीश, एएसआई, निसिंग