{"_id":"5dd055428ebc3e5491426a1c","slug":"tractor-loot-in-karnal-karnal-news-knl119460133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर चालक को बनाया बंधक, 4.28 लाख रुपये की धान से भरी ट्राली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार के बल पर चालक को बनाया बंधक, 4.28 लाख रुपये की धान से भरी ट्राली चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंबा चौक के समीप कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर यूपी से आ रहे ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया और फिर मुच्छल धान की 348 बोरियों से भरे ट्रैक्टर और ट्राली को लेकर फरार हो गए, जिसकी कीमत 4 लाख 28 हजार रुपये है। ट्रैक्टर चालक को बेहोशी की हालत में सोनीपत के गांव खूबडू़ में फेंक गए। इतना ही नहीं दो कारों में सवार होकर आये बदमाश चालक का पर्स भी साथ ले गए। इसमें जरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ चार हजार रुपये भी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच में सीआईए की टीम भी लगी हुई है।
ट्रैक्टर खराब होने पर दोस्त का ट्रैक्टर लेकर आ रहा था चालक
यूपी सहारनपुर जिले के गांव बकारका निवासी मुस्ताक ने बताया कि वह किराये पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता है। 14 नवंबर की रात करीब 8 बजे वह सहारनपुर मंडी से मैसर्स संतलाल परसराम दुकान से आयुष फूड एंड हर्ष लिमिटेड करनाल के लिये 348 बोरी जीरी मुच्छल लोडकर कर चला था, जिसकी कीमत 4 लाख 28 हजार रुपये है। करीब 9 बजे शाहजहांपुर गांव के समीप उसका ट्रैक्टर खराब हो गया तो उसने अपने दोस्त मुकमिल से दूसरा ट्रैक्टर मंगवाया। इसके बाद जब 15 नवंबर की रात को वह रंबा चौक कॉलेज के समीप पहुंचा तो उसके पीछे आ रही दो कारों ने उसके ट्रैक्टर के आगे कार खड़ी कर दी। इन गाड़ियों में छह युवक थे। तीन युवकों ने देसी कट्टा दिखाकर उसे ट्रैक्टर से उतार लिया और परने से उसके हाथ पांव बांध दिए। देसी कट्टे के बट से उसे घायल कर दिया और उसके ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले गये। इसमें 348 धान से भरी बोरियां थीं।
सोनीपत के गांव में फेंक गए थे बदमाश
ट्रैक्टर चालक ने बताया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया और फिर एक सुनसान जगह पर फेंक कर चले गये। सुबह चार बजे उसे होश आया तो उसने लोगों से उस जगह के बारे में पूछा तो वह सोनीपत का गांव खूबडू़ था। लोगों की सहायता से वह करनाल पहुंचा।
विज्ञापन
यूपी के एक ट्रैक्टर चालक द्वारा शिकायत मिली थी। मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच में सीआईए की टीम भी लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मनजीत सिंह, रंबा चौकी प्रभारी।