{"_id":"785afcef5fd4ecfb495753f6e9d05646","slug":"tractor-and-dumper-collided-two-dies-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-डंपर की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-डंपर की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल
कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 13 Dec 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर में आमने सामने टक्कर होने से वीरवार को दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
घायलों को कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं, दोनों शवों को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव भैनी के सरपंच रमेश कुमार ने बताया कि भैनी प्रसाद ईंटों के भट्टे से ट्राली में ईंटें भरकर गांव सलेमपुर वासी जसविंद्र पुत्र हरिराम अपने साथियों के साथ गया था।
गांव में ईंटें उतारने के बाद वह भट्टे पर लौट रहा था। इसी बीच बोढला चौक के पास लाडवा से आ रहे एक डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली को सामने से टक्कर मार दी।
इस टक्कर में जसविंद्र तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। इसके अलावा जो ट्राली में तीन व्यक्ति सवार थे उनकी भी अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीनों घायलों को कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं, पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दूसरा मृतक डंपर चालक हो सकता है।