फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Track and field improved at Ghogharipur Stadium, dilapidated basketball poles removed

Karnal News: घोघड़ीपुर स्टेडियम में ट्रैक और मैदान सुधारा, जर्जर बास्केटबॉल पोल हटाए

Tue, 14 Apr 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 14 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Track and field improved at Ghogharipur Stadium, dilapidated basketball poles removed
समतल किया गया ट्रैक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेल विभाग ने घोघड़ीपुर गांव में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जंग लगे बास्केटबॉल के पोल हटा दिए गए हैं। ट्रैक और मैदान को समतल करा दिया गया है। खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में एथलेटिक्स और कुश्ती के कोच की भी जल्द नियुक्त की जाएगी।
करीब 21.97 लाख रुपये के खर्च से टूटी हुई खिड़कियों पर जाल लगवा दिए गए हैं। शौचालयों की सफाई करा दी गई है। खिलाड़ियों के लिए नए खेल उपकरणों जैसे कुश्ती का मैट, जिम का समान और रस्सा भी रखवा दिया गया है। दर्शक दीर्घा की भी मरम्मत कराई गई है। खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।।
विज्ञापन

अमर उजाला ने नवंबर माह में राजीव गांधी खेल स्टेडियमों की स्थिति पर शृंखला प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान खींचा था। इसके बाद खेल विभाग के अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। मौके पर जो कमियां पाई गई उनको ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में एथलेटिक्स और कुश्ती के कोच की भी नियुक्त की जाएगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ओर से दिन में कर्मचारी और रात में एक सुरक्षाकर्मी को भी नियुक्त किया गया है। - रणबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed