{"_id":"681541f306c90c8801021284","slug":"tourist-bus-collides-with-truck-five-passengers-injured-karnal-news-c-18-knl1008-637026-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, पांच यात्री घायल
विज्ञापन
आगे चल रहे ट्रक के ब्रेक लगाने से बिगड़ा बस का संतुलन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। जीटी रोड पर बसताड़ा टोल के पास शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस ने कार को टक्कर मार दी जिससे बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए जबकि बस और कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा बसताड़ा टोल से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की एसी बस करनाल से दिल्ली की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के आगे एक ट्रक और उसकी साइड में एक कार चल रही थी। कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे चल रहे ट्रक ने भी ब्रेक लगाए, लेकिन बस चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगा पाया और ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे कई यात्री सीटों से गिर पड़े और कुछ को गंभीर चोटें आईं। शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।
हाईवे पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। बस का बाहर निकलने का रास्ता यानी एग्जिट डोर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिससे सवारियों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। ऐसे में बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर एक-एक कर यात्री को बाहर निकाला गया।
जांच अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। क्षतिग्रस्त बस को हाइड्रा क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया। इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अब शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।