फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Took the oath of duty in baby

बच्चे को गोद में लेकर ली कर्तव्य निभाने की शपथ

Sat, 13 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 13 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Took the oath of duty in baby

प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से जिला परिषद के 416 और ब्लॉक समिति के 2996 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रदेश में पहली बार आरक्षित सीटों से ज्यादा संख्या में चुनी गई महिलाओं में दर्जनों महिला जन प्रतिनिधि तो ऐसी भी हैं, जिनकी उम्र महज 22 से 28 वर्ष तक है। ऐसे में अब सामाजिक कर्तव्यों के साथ परिवार का बोझ भी उनके कंधों पर हैं। इसका एक दृश्य शुक्रवार को करनाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिखाई दिया है।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची महिला जनप्रतिनिधियों में दर्जनों महिलाएं ऐसी भी थी, जो अपने नवजात बच्चों के साथ पहुंची। महिला जन प्रतिनिधियों ने अपने बच्चों को गोद में उठाकर सामाजिक कर्तव्य निभाने की शपथ ली। पलवल के होडल खंड से ब्लॉक समिति की सदस्य मीना कुमारी ने बताया कि वह अपनी डेढ़ माह की बच्ची छाया के साथ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची है। उसका कहना है कि परिवारों की जिम्मेवारियों के साथ अब उसकी सामाजिक जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। लेकिन वह किसी भी कीमत पर अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटेंगी। पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेगी।
विज्ञापन


दंपति ने ली ब्लॉक समिति पद की शपथ
जिला फतेहाबाद के खंड सेना परिषद के वार्ड तीन व सात से विजयी होकर ब्लॉक समिति सदस्य बने दंपति राजेश कसवा व सुनीता कसवा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसका ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। क्षेत्र का विकास व जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। राजेश कसवा ने बताया कि इससे पहले, आजतक उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोश होकर गिरी ब्लॉक समिति सदस्य
करनाल के मुबारकाबाद ब्लॉक समिति की सदस्य नीलम शपथ ग्रहण समारोह में बीपी डाउन होने की वजह से बेहोश हो गई। तबीयत खराब होने पर जब बाहर जाने लगी तो चकरा कर पांडाल में गिर गई। बाद में अन्य महिला सदस्यों ने उसे उठाकर बाहर खड़ी एंबुलेंस के पास पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम उसे ट्रीटमेंट देकर वापस पंडाल में भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed