फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Toilets for the disabled, transgenders and women will be built in the court premises.

Karnal News: कोर्ट परिसर में दिव्यांग, ट्रांसजेंडर व महिलाओं के लिए बनेगा शौचालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Toilets for the disabled, transgenders and women will be built in the court premises.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अदालत परिसर में आने वाले दिव्यांगजन, महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए अब स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग 13 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जाएगा। यह सुविधा-संपन्न शौचालय परिसर में आने वाले उन लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
शौचालय परिसर की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें महिलाओं के लिए एक अलग रेस्ट रूम बनाया जाएगा, जहां वे अपने छोटे बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी। न्यायालय परिसर में लंबी कार्यवाही के दौरान महिला, वादियों और अन्य महिलाओं को अक्सर असुविधा का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन




शौचालय में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष रैंप, चौड़े दरवाजे, व्हीलचेयर फ्रेंडली डिजाइन रखा जाएगा, ताकि वे बिना किसी सहायता के सुविधाओं का उपयोग कर सकें। कोर्ट में आने वाले कई दिव्यांगजन वर्षों से इस सुविधा की मांग कर रहे थे। कोर्ट परिसर में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी अलग से शौचालय व्यवस्था की जा रही है। विभाग का कहना है कि यह कदम सभी नागरिकों को समान गरिमा और सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। निर्धारित अवधि में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। शौचालय में साफ-सफाई की आधुनिक व्यवस्था, सुरक्षित पानी की सुविधा, वेंटिलेशन और नियमित मेंटेनेंस का भी ध्यान रखा जाएगा। - राजकुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed