फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today may be cloudy, possibility of drizzle on 13th

Karnal News: आज छा सकते हैं बादल, 13 को बूंदाबांदी की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Today may be cloudy, possibility of drizzle on 13th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम का मिजाज रविवार से बदल सकता है। 10 और 11 मार्च को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 13 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी या गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। शनिवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि रात्रिकालीन तापमान में मामूली गिरावट देखी गई है। आगामी समय में रात्रिकालीन तापमान में इजाफा हो सकता है।
शनिवार को मौसम खुश्क रहा। दिनभर धूप खिली रही। हवाएं भी चलती रहीं। परिणाम ये रहा कि अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 25.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) में यही अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 से घटकर 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉॅ मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 10 से 12 मार्च के दौरान मौसम में बदलाव हो सकता है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने और हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 मार्च को राज्य में कई स्थानों पर बादल छाने के साथ-साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हवाएं भी चल सकती हैं, हालांकि इसके बाद मौसम साफ व खुश्क हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed