{"_id":"6175c952a4581d4678220def","slug":"today-is-the-last-day-to-get-the-documents-verified-till-tomorrow-students-should-pay-fees-karnal-news-knl87569829","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तावेज सत्यापित कराने का आज अंतिम दिन, कल तक विद्यार्थी भरें फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तावेज सत्यापित कराने का आज अंतिम दिन, कल तक विद्यार्थी भरें फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आईटीआई में दाखिलों का दूसरा चरण चल रहा है। जिन विद्यार्थियों का शनिवार को जारी हुई दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आया है। वे 25 अक्तूबर तक संबंधित आईटीआई में जाकर अपने दस्तावेज सत्यापित करा सकते हैं और 26 तक उन्हें ऑनलाइन फीस जमा कराकर दाखिला लेना होगा। अन्यथा वे दाखिले से चूक जाएंगे।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में निर्धारित समय की बजाय दूसरे दिन मेरिट सूची जारी हुई। सूची जारी करने के लिए 22 अक्तूबर का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन इसे शनिवार को पोर्टल पर ऑनलाइन जारी किया गया। सूची मिलने पर इंतजार में बैठे विद्यार्थियों को राहत मिली। इस सूची में पहली मेरिट सूची की बजाय कम नंबर वाले विद्यार्थियों को भी सीट अलॉट हुई है। अब विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की जांच करवाने के लिए 25 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। पहले दस्तावेज जांच करवाने का समय 24 अक्तूबर तक था, लेकिन 24 को करवा चौथ का पर्व और रविवार होने के कारण विभाग ने इसे बढ़ाकर 25 अक्तूबर तक कर दिया है। इस बार आईटीआई के दाखिलों की प्रक्रिया चार चरणों में चलेगी। ब्यूरो
अब ये है दाखिले के अनुसूची-
दूसरा चरण-
- 25 अक्तूबर तक दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच करा सकते हैं।
- 26 अक्तूबर तक फीस जमा करवाने का समय
- 28 अक्तूबर तक खाली सीट की अलॉटमेंट
तीसरा चरण-
- 28 और 29 अक्तूबर को दोबारा आवेदन के लिए खोला जाएगा पोर्टल
- 02 नवंबर को तीसरी मेरिट सूची जारी होगी।
- 02 से 6 नवंबर तक दस्तावेजों की जांच होगी।
- 08 नवंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे।
- 10 नवंबर को खाली सीट की अलॉटमेंट
चौथा चरण-
- 10 से 12 नवंबर तक आवेदन के लिए खोला जाएगा पोर्टल
- 15 नवंबर को चौथी मेरिट सूची जारी होगी।
- 17 नवंबर तक दस्तावेजों की जांच करा सकेंगे।
- 14 से 18 नवंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे।
- 15 से 20 नवंबर तक सीट अलॉटमेंट होगी।
दूसरी मेरिट सूची ऑनलाइन जारी कर दी गई है। विद्यार्थी 25 अक्तूबर तक दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं । 26 अक्तूबर तक फीस जमा करवाने का समय दिया गया है। - धर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, आईटीआई करनाल।