{"_id":"617715ea86a1507bd53fa0b2","slug":"today-is-the-last-day-to-enroll-in-graduation-by-paying-fees-karnal-news-knl876860137","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में फीस भरकर दाखिला लेने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में फीस भरकर दाखिला लेने का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिलों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सोमवार को जिले के कॉलेजों में अंतिम ओपन फिजिकल काउंसलिंग हुई। इस सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया वे आज फीस जमा कराकर दाखिला ले सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को दाखिले के लिए दोबारा मौका नहीं मिलेगा। फिलहाल उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए आगे कोई समय नहीं दिया है। वहीं पीजी (स्नातकोत्तर) में दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू हुई है। विद्यार्थी दाखिलों के लिए 27 अक्तूबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान का कहना है कि जो भी विद्यार्थी दाखिलों से रह गए हैं, वे जल्दी प्रक्रिया को पूरा करें। स्नातक में उन्हीं विद्यार्थियों को आज दाखिला दिया जाएगा। जिनके पास सोमवार को न आने की कोई मजबूरी रही होगी। वहीं पीजी में दाखिले के लिए आवेदन में भी दो दिन का समय ही शेष है। ब्यूरो
आईटीआई : दूसरी सूची के विद्यार्थी भी आज ही भर सकते हैं फीस
आईटीआई में दाखिलों का दूसरा चरण भी खत्म होने वाला है। जिन विद्यार्थियों का शनिवार को जारी हुई दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आया है और वे सोमवार तक अपने दस्तावेज सत्यापित करा चुके हैं ऐसे विद्यार्थियों को 26 अक्तूबर को फीस जमा कराने का अंतिम अवसर है। वे फीस जमा कराकर दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद 28 अक्तूबर को विभाग की ओर से खाली सीट अलॉट की जाएंगी और फिर दाखिलों का तीसरा चरण शुरू होगा। इस बार आईटीआई के दाखिलों की प्रक्रिया चार चरणों में चलेगी।