फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Lok Sabha Today is the last day for nomination, CM and former CM fill nomination

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल ने किया नामांकन, निकाला रोड शो

Mon, 06 May 2024 12:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2024 12:45 PM IST
सार

लोक सभा और विधान सभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन है। हरियाणा के मुख्यमंत्री और करनाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने डीएम कार्यालय में करनाल उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Today is the last day for nomination, CM and former CM fill nomination
नामांकन दर्ज कराते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को भव्य रोड शो के बाद करनाल में नामांकन दाखिल किया। इससे पहले दोनों ने जनसभा की। इसके बाद निकले रोड शो में उमड़ी भीड़ के साथ दोनों नेता नामांकन स्थल पर पहुंचे और नामांकन किया। सीएम नायब सैनी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी पत्नी सुमन सैनी ने नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन


जबकि मनोहर लाल के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया ने नामांकन किया। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया,मंत्री महिपाल ढांडा और सुभाष सुधा, विधायक सुरेंद्र नागर, हरविंदर कल्याण, रामकुमार कश्यप, प्रमोद विज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि पूरे हरियाणा की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है और आज करनाल में मनोहर लाल ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्र भरने के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि करनाल विधानसभा से भी भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी और नरेंद्र मोदी जी की झोली में 10 कमल डालकर आएंगे। वहीं एक कमल चंडीगढ़ लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा की जनता का साथ मिल रहा है।


कार्यकर्ता "माइक्रो मैनेजमेंट" से इस जीत को सबसे बड़ी जीत में दर्ज करें: नायब सिंह सैनी 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एक-एक बूथ पर बड़ी जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार होली और दिवाली हमारे पर्व है, इसी प्रकार चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और हमें इस महापर्व में एक-एक वोट को महत्वपूर्ण मानते हुए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बड़े अंतर से चुनाव जितवाकर मनोहर लाल को बड़ी पंचायत में भेजने का काम करें। 

मनोहर लाल ने भरा नामांकन 
दूसरी तरफ हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल नामांकन भरने पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें जनता का साथ और भरपूर प्यार मिल रहा है। जिसके बल पर वो कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में सभी लोकसभा सीट जीतकर क्लीन स्वीप करेगी। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में करनाल से भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed