फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last date to apply for admission under RTEToday is the last date to apply for admission under RTE

Karnal News: आरटीई के तहत दाखिले के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date to apply for admission under RTEToday is the last date to apply for admission under RTE
- उज्ज्वल पोर्टल पर बीपीएल परिवारों के बच्चे करा सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्राइवेट स्कूल में सरकारी खर्च पर दाखिले के लिए आरटीई (134ए) के तहत सोमवार को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। इसके लिए उज्ज्वल पोर्टल पर बीपीएल परिवार जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, आवेदन करा सकते हैं।

हालांकि इस बार प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के दाखिले कराने के लिए अभिभावकों ने डेढ़ माह पहले आवेदन कर दिए थे लेकिन बच्चों के दाखिले को लेकर संशय बना था। चिराग योजना में दूसरी से आठवीं तक व आरटीई में नर्सरी से पहली तक के बच्चों के दाखिले होते हैं। इस बार चिराग योजना में तो बच्चों को दाखिले मिले, लेकिन आरटीई में जारी अधिसूचना के दिशा-निर्देश सही तरीके से जारी न होने प्राइवेट स्कूलों ने दाखिले नहीं लिए।
विज्ञापन

अब ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षा विभाग को इन बच्चों की याद आई और दोबारा से 13 जून को नई अधिसूचना जारी कर 23 जून की रात 11 बजकर 59 मिनट तक का समय दिया गया। 25 जून को बच्चों के दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी। एक से 11 जुलाई तक बच्चों के दाखिले होंगे और 14 से 18 जुलाई तक प्रतीक्षा सूची में से चयन करके विद्यार्थियों का दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज व पात्रता
आरटीई के तहत दाखिले के लिए बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, परिवार पहचानपत्र, आय प्रमाणपत्र व नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है। वहीं चयनित विद्यार्थी या उसके परिवार का हरियाणा का स्थाई निवासी व उनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम होना अनिवार्य है।




दाखिले के लिए आयु सीमा

नर्सरी
- एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2023 के बीच का जन्म।

एलकेजी
- एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच का जन्म।

यूकेजी
- एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच का जन्म।

(यह सभी आयु वर्ग 31 मार्च 2025 से पहले की मान्य होंगी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed