फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last chance for admission in ITI

आईटीआई में दाखिले का आज आखिरी मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance for admission in ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। आईटीआई में दाखिले का आज आखिरी मौका है। रविवार को भी उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ विद्यार्थियों द्वारा दाखिला लिया जा सकता है। वहीं शहर स्थित लड़कों की आईटीआई में जहां पहले से 100 के करीब सीटें खाली चल रही थी। उसमें जल्द ही और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। क्योंकि पिछले काफी समय से दाखिला करवाने के बाद भी आईटीआई न आने वाले विद्यार्थियों के नाम काटने का सिलसिला शुरू हो गया है।
आईटीआई की ओर से कुल 36 विद्यार्थियों की लिस्ट तैयार की है। जिनको सूचना भेज दी गई है और जल्द ही इनके नाम काटने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसमें कई मुख्य ट्रेड भी शामिल है। इसके अलावा अब जब 30 अक्तूबर को आईटीआई में ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी जा जाएगी तो उम्मीद जताई जा रही है कि अब विभाग नया शेड्यूल जारी नहीं करेगा। क्योंकि दाखिला प्रक्रिया को चलते हुए करीब तीन महीने हो चुके है। ऐसे में अब नए विद्यार्थियों द्वारा आईटीआई में दाखिले में रुचि न दिखाने को देखते हुए विभाग की ओर से यह निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

आईटीआई महिला में भी करीब 200 सीट खाली
आईटीआई लड़कों से ज्यादा खराब स्थिति आईटीआई महिला की दिखाई दे रही है। जहां पर करीब 200 सीट खाली है। इसमें भी छात्राओं द्वारा दाखिला लेने के लिए रुचि नहीं दिखाई जा रही है। वहीं अब इस आईटीआई में भी करीब 200 सीट खाली रहने वाली है। इसके अलावा जिले भर की अन्य आईटीआई में खाली सीटों की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed