फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the first Monday of Sawan, devotees will flock to Shiva temples

Karnal News: सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेंगे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Today is the first Monday of Sawan, devotees will flock to Shiva temples
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सावन का आज पहला सोमवार है, जिसके लिए खासतौर पर शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों को सजाया गया है, जलाभिषेक सहित विधिवत पूजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मान्यता है कि सोमवार को यदि श्रद्धापूर्वक शिवलिंग पर केवल एक लोटा जल अर्पित किया जाए, तो भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। पहले सोमवार को सभी श्रद्धालुओं को सुबह नहाकर और साफ वस्त्र धारण कर शिव मंदिर में जाकर अपने बच्चों सहित शिवलिंग पर जल, बिल्व पत्र, धतूरा, भांग, दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर, चंदन, रोली, अक्षत, फूल, धूप से पंचामृत स्नान करवा कर फल अर्पित कर धूप और दीप से आरती करनी चाहिए।


शिव मंदिर, सेक्टर छह
जलाभिषेक : सुबह 4:00 बजे से दोपहर 01 बजे तक

सांध्यकालीन दर्शन : चार बजे से रात्रि 10 बजे तक


शिव मंदिर, अंशल टाउन
जलाभिषेक समय : सुबह 5:00 बजे से 11:30 बजे तक

सांध्यकालीन दर्शन : चार बजे से रात्रि आठ बजे तक


- प्राचीन श्री सनातन धर्म मंदिर, सराफा बाजार
जलाभिषेक : सुबह 5:00 बजे से 11:30 बजे तक

सांध्यकालीन दर्शन : पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक



श्रीराम मंदिर, सेक्टर आठ
जलाभिषेक : सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सांध्यकालीन दर्शन : चार बजे से रात्रि नौ बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed