{"_id":"68f3f015bc917615b9053314","slug":"today-is-choti-diwali-lord-yama-is-worshipped-karnal-news-c-18-knl1008-762277-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज छोटी दिवाली, होती है यमदेव की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज छोटी दिवाली, होती है यमदेव की पूजा
Sun, 19 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
करनाल। छोटी दीवाली और नरक चतुर्दशी 19 अक्तूबर को मनाई जाएगी। श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार मान्यता है कि नरक चतुर्दशी पर यमराज का स्मरण करने से मृत्यु का भय कम होता है और जीवन में अकाल मृत्यु या अनहोनी की आशंका से मुक्ति मिलती है। इस दिन विशेष रूप से यमदेव की पूजा की जाती है। दक्षिण दिशा की ओर चार मुंह तेल का दीपक भी जलाना चाहिए। इस दिन यमुना में स्नान करना शुभ माना गया है, क्योंकि यमुना यम की बहन है। मान्यता है कि इस दिन तेल नहीं लगाना चाहिए। थाली में 11,21 या 31 दीपक जलाकर घर के हर कोने में रखने से लाभ मिलता है। संवाद
विज्ञापन