फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today children will do Ramlila in government primary schools

राजकीय प्राथमिक स्कूलों में आज बच्चे करेंगे रामलीला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Today children will do Ramlila in government primary schools
जिले के प्राथमिक पाठशालाओं में आज रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस रामलीला में रामायण के सभी पात्रों का किरदार स्कूल के बच्चे निभाएंगे। विभाग की ओर से इसे निपुण रामायण नाम दिया गया है। जिसका मंचन आज प्रदेश भर में करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग ने छठी के पाठ्यक्रम में रामायण को शामिल किया है। इसके अंतर्गत स्कूलों में निपुण बाल रामायण प्रतियोगिता का मंचन करवाया जाएगा। इसमें पहली से छठी के बच्चे रामायण के पात्रों का किरदार निभाएंगे। वीरवार को बच्चों ने अभ्यास किया। पूरा दिन स्कूल में विद्यार्थी रामलीला के मंचन की तैयारियों में जुटे रहे। इसके लिए अध्यापकों ने रामायण के कठिन व लंबे संवादों को बच्चों के अनुसार तैयार किए हैं, ताकि उन्हें उच्चारण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसका मुख्य उद्देश्य रामायण के पात्रों से बच्चों का नैतिक व बौद्धिक स्तर में वृद्धि करना है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्रदेश के सभी स्कूलों में यह प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। स्कूल की रामलीला मंचन की अध्यापकों को तीन से चार मिनट की वीडियो बनाकर ट्विटर और फेसबुक पर हैशटैग निपुण हरियाणा निपुण रामायण पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

इसलिए कराई जा रही रामलीला
जिले के स्कूलों में आज रामलीला होगी। इस दौरान पूरी रामलीला नहीं बल्कि रामायण के मुख्य घटनाओं व अध्यायों का मंचन होगा। बच्चों में नैतिक और बौद्धिक स्तर उठाने के लिए निपुण हरियाणा मिशन के तहत रामलीला करवाई जा रही है। इससे बच्चों में शुद्ध उच्चारण, हिंदी में पकड़ और संवाद कुशलता का विकास करने की योजना है। सबसे बेहतरीन मंचन को निपुण हरियाणा के आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक पेज पर प्रसारित व प्रचारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन फोटो
सभी स्कूलों में बच्चे निपुण हरियाणा मिशन के तहत बाल रामलीला में भाग ले रहे हैं। आज जिले के सभी स्कूलों में रामलीला का मंचन करवाया जाएगा। इसके लिए स्कूल स्तर पर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। बच्चों की सुविधा के अनुसार संवाद तैयार किए गए हैं।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed