फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   To save the life of a newborn baby, dial child helpline number 1098.

Karnal News: नवजात बच्चे के जीवन को बचाने के लिए डायल करे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
To save the life of a newborn baby, dial child helpline number 1098.
- हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी दी जा सकती है सूचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नवजात बच्चे के जीवन को बचाने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर डायल किया जा सकता है। इस हेल्पलाइन नंबर के साथ-साथ सरकार की हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी सूचना दी जा सकती है। इन नंबरों पर सूचना मिलने के तुरंत बाद नवजात बच्चें को मिशन वात्सल्य के तहत बनाएं गए केंद्रों में भेजा जाएगा। इन केंद्रों पर 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का संरक्षण किया जा रहा है।

नवजात बच्चों को पालने में असमर्थ अभिभावक अपने नवजात बच्चों को झाडिय़ों, डस्टबीन या अन्य सार्वजनिक असुरक्षित स्थानों पर रख देते है। इन स्थानों पर नवजात बच्चे की जिंदगी को खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार ऐसे नवजात बच्चों के अभिभावक अपने नवजात बच्चों को जिले में शिशु पालन स्वागत केंद्र में रख सकते है। यहां पर जिला बाल संरक्षण यूनिट या बाल कल्याण समिति के द्वारा अपने संरक्षण में लेकर नवजात बच्चों को आगे गोद प्रक्रिया में डाल सकते है। उक्त जानकारी उपायुक्त नेहा सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों का प्रत्याग करने वाले संबंध में जिला बाल कल्याण संरक्षण कार्यालय के प्रथम तल कमरा नंबर 219 लघु सचिवालय व बाल कल्याण समिति कमरा नंबर 218 प्रथम तल लघु सचिवालय में संपर्क कर सकते है। इसके अतिरिक्त किसी भी जनसाधारण द्वारा इस विषय की सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 और चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर तुरंत दी जा सकती है। इस सूचना के मिलते ही नवजात बच्चे की जिंदगी को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed