{"_id":"650a0f601f6229e45a052129","slug":"to-increase-political-power-make-sure-to-get-sikh-votes-bhupinder-singh-asandh-karnal-news-c-18-knl1008-222293-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी ताकत बढ़ाने के लिए सिख वोट जरूर बनवाएं : भूपिंदर सिंह असंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी ताकत बढ़ाने के लिए सिख वोट जरूर बनवाएं : भूपिंदर सिंह असंध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि सिखों को राजनीतिक स्तर पर अपनी ताकत को बढ़ाना चाहिए। इसके लिए उन्हें वोट अवश्य बनवानी चाहिए। हरियाणा कमेटी के चुनाव में भागीदार बनकर सिख संगत को कौम का गौरव बढ़ाना चाहिए। यह बात उन्होंने गुरुद्वारा डेरा साहिब असंध में
कही।
यहां पदाधिकारियों की ओर से जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध को स्मृति चिह्न व सिरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। उन्होंने हरियाणा कमेटी के चुनाव के लिए अधिक से अधिक वोट बनवाने का आह्वान किया और कहा कि राजनीतिक स्तर पर अपनी ताकत दिखाने का यह सुनहरा मौका हरियाणा सरकार ने उन्हें दिया है, जिसका हमें फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने हरियाणा कमेटी को तोहफा देकर सिखों का मान बढ़ाया है। भाजपा सरकार से पहले किसी भी सत्तासीन पार्टी ने सिखों को तरजीह नहीं दी, लेकिन प्रदेश में सरकार बनने के बाद भाजपा ने यहां की सिख संगत की कई सालों से लंबित मांग को पूरा किया है। अब जरूरत अपनी वोट अधिक से अधिक बनवा कर अपना राजनीतिक कद बढ़ाने की है।
मौके पर गुरुद्वारा डेरा साहिब प्रबंधक समिति के प्रधान चत्तर सिंह, महल सिंह, जोगा सिंह, सचिव सुखवंत सिंह, तारा सिंह, गुरदीप सिंह, गुलजार सिंह, पिरथीपाल सिंह, अंग्रेज सिंह गुजराखिया, हरभजन सिंह मांगा, सिंदर सिंह पूर्व प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।