फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tired of domestic dispute, agent made a suicide video, then went missingTired of domestic dispute, agent made a suicide video, then went missing

Karnal News: घरेलू विवाद से तंग आकर एजेंट ने बनाया सुसाइड वीडियो, फिर लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Tired of domestic dispute, agent made a suicide video, then went missingTired of domestic dispute, agent made a suicide video, then went missing
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लोगों को विदेश भेजने का काम करने वाले एक एजेंट ने घरेलू विवाद से तंग आकर रविवार को नहर किनारे एक सुसाइड वीडियो बनाया और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होते ही उनके परिजन और दोस्त नहर पर पहुंच गए। सभी ने उसे हर संभव जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। इधर, गोताखोर प्रगट सिंह भी मौके पर पहुंचे।

ये घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है। इसके बाद से संजय का सुराग नहीं लगा। दूसरी ओर संजय के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी मां बेसुध हो रही है। मुगल कॉलोनी में एमिग्रेशन का काम करने वाले 28 साल के संजय शर्मा निवासी प्रेम नगर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं संजय शर्मा, आप सभी मुझे जानते हो। मैंने सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दिया। कोई भी मुझे गलत नहीं बता सकता। मेरी उम्र 28 साल है। मैंने अरेंज मैरिज की थी, लेकिन इन लोगों ने मेरी जिंदगी खराब कर दी है। सबसे ज्यादा परेशानी मेरी सास की वजह से है, जो 24 घंटे मेरी घर वाली को फोन कर सलाह देती है। इसलिए आज वह जान देने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed