{"_id":"67eef61f092bccfe170640b3","slug":"tiffin-and-handbag-on-cartoon-theme-become-special-gifts-karnal-news-c-18-knl1008-616009-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कार्टून थीम पर टिफिन और हैंडबैग बने खास गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कार्टून थीम पर टिफिन और हैंडबैग बने खास गिफ्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नवरात्र में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ ही कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। अष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया जाता है और उन्हें उपहार दिए जाते हैं।
इस बार भी बाजार में कन्याओं को दिए जाने वाले गिफ्ट्स की भरमार है। पारंपरिक चूडियां और बिंदी सेट से लेकर इस बार टिफिन बॉक्स, स्टील के मग, स्टेशनरी सेट और कार्टून थीम वाली आकर्षक आइटम बाजार में उपलब्ध हैं।
बजट के अनुसार लोगों को कई बेहतरीन विकल्प मिल रहे हैं। कुछ लोग पारंपरिक उपहार जैसे चूड़ियां और बिंदी खरीद रहे हैं तो कुछ लोग बच्चों को स्टेशनरी और टिफिन बॉक्स जैसे उपयोगी गिफ्ट देना पसंद कर रहे हैं। इसलिए दुकानदारों ने अपने स्टॉक में खास तैयारियां की हैं।
विज्ञापन
अब लोग केवल पारंपरिक भोजन तक ही सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि कन्याओं के लिए कुछ नया और उपयोगी गिफ्ट देने का ट्रेंड बढ़ रहा है। इस साल बाजार में कार्टून प्रिंट वाले टिफिन बॉक्स 80-150 रुपये सेट, स्टील टिफिन 180-250 रुपये, खास डिजाइन वाटर बॉटल 100-250 रुपये, पर्स 50 से 150 रुपये, स्टेशनरी सेट में कार्टून पेंसिल बॉक्स 70 से 120 रुपये, किड मेकअप किट 100 से 250 रुपये, रंग-बिरंगी हेयर क्लिप और हेयर बैंड 30 से 100 रुपये, कांच की चूड़ियां 20 से 80 रुपये, बिंदी और नेल पेंट सेट 30 से 100 रुपये में उपलब्ध हैं।
दुकानदार सतीश ने बताया कि लोग सबसे ज्यादा टिफिन, प्लेट और कटोरी सेट अधिक खरीद रहे हैं। यह सस्ते और आकर्षक डिजाइन में होते हैं।
इसमें टिफिन सेट 120 रुपये में 12 पीस हैं, वहीं कटोरी और प्लेट भी 120 से 150 तक के बीच में 12 पीस में उपलब्ध हैं। दुकानदार राकेश ने बताया कि इस बार नए आइटम्स आए हैं जिनमें कार्टून थीम पर हर प्रकार के टिफिन, बाउल और प्लेट से 120 से 150 में 12 पीस हैं। इसके अलावा कन्याओं के लिए रंग-बिरंगे हैंडबैग चलन में हैं जो कि अधिक मात्रा में ग्राहकों द्वारा खरीदे जा रहे हैं।