फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tie the nation in the thread of unity: Gyananand

राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधें : ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Tie the nation in the thread of unity: Gyananand
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में गुरु पूजा उत्सव श्री कृष्ण कृपा धाम सेक्टर-9 में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने गुरु स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की पूजा कर उनसे आशीर्वाद लिया। गीता मनीषी ने कहा कि आज लोगों को आपसी मतभेद भूल कर राष्ट्र को एकजुट रख कर मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में वेद व्यास जी का महत्वपूर्ण स्थान हैं। मानसिक दबाव को दूर करने के लिए गीता का पाठ करना अति आवश्यक है और सर्वश्रेष्ठ है। गीता पाठ से व्यक्ति का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन संस्कृति और देश के सनातन वैभव की जानकारी बच्चोंं को देने के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव जरूरी हैं। देश में एक समान कानून होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी को देवी देवताओं को मनोरंजन से दूर रखना चाहिए। देवी देवताओं की छवि फिल्म और मनोरंजन का विषय नहीं हो सकती हैं। इस मामले में सभी सावधानी रखें ऐसा काम नहीं करें। जिससे किसी की आस्था को आघात पहुंचे। उन्होंने कहा कि महर्षि व्यास की तस्वीर संसद और विधानसभाओं में लगनी जरूरी हैं। आज जरूरी हैं कि नई पीढ़ी को हमारी स्वर्णिम विरासत की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महाराज ने कहा कि गुरु परमात्मा से मिलने का एकमात्र रास्ता है। गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिल सकता। संसार का मोह भगवान की ओर नहीं जाने देता। जीवन संसार की मोह माया में उलझा रहता है। अगर यह परंपराएं नहीं होती आने वाली पीढिय़ों को कुछ पता ही नहीं होता। उन्होंने कहा कि महाभारत के रचियता महर्षि वेद व्यास के जन्मदिवस पर गुरु शिष्य परंपरा के प्रति कृतज्ञता की भावना और उसके प्रति आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।


वृंदावन से आए रतन व पवन के साथ श्याम अरोड़ा ने भजनों से गुरु महिमा का बखान किया। गीता ज्ञान संस्थानम युवा मंच का भी पूरा सहयोग रहा। कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया, महापौर रेणु बाला गुप्ता, बृज गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि संजय बठला, पूर्व विधायक भगवानदास कवीरपंथी, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य राम शरण भोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed