फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three youths named on charges of assault

Karnal News: मारपीट के आरोप में तीन युवक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three youths named on charges of assault
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहजादपुर की टपरियाें गांव में तीन युवकों ने एक व्यक्ति को पीट दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। थाना बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में शहजादपुर की टपरियों निवासी उषा रानी ने बताया कि 11 दिसंबर की रात उसके पड़ोसी चांद, हर्ष, आर्यन ने उसके जेठ की लडकी को भला बुरा कहा था। उस समय उन्होंने झगड़े का बीच बचाव किया था। अगले दिन जेठ राजपाल व उसके पति मुकेश ने उनसे बात की तो यह सभी तैश में आ गए और उसी समय चांद ने पति के सिर में डंडा मार दिया। हर्ष व आर्यन ने भी अपने लोहे के पाइप से पति पर हमला किया। जिससे पति को काफी चोट लगी। आरोपी उसके पति को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। वह पति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर लेकर गई जहां डाॅक्टर ने पति का ईलाज करके पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। उसके बाद वह पति को इलाज के लिए आदेश अस्पताल शाहाबाद कुरुक्षेत्र लेकर गई। पति का इलाज पूरा होने के बाद घर लौटने पर उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed