{"_id":"6851d2ae568ccc47870d8fa8","slug":"three-women-stole-suits-cash-and-bracelets-of-e-rickshaw-riders-from-the-shop-karnal-news-c-18-knl1008-672015-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दुकान से सूट, ई-रिक्शा सवारों की नकदी और कंगन ले गईं तीन महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दुकान से सूट, ई-रिक्शा सवारों की नकदी और कंगन ले गईं तीन महिलाएं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एक ही दिन में शहर में कपड़े की दुकान से महंगे सूट का बंडल, ई-रिक्शा में बैठे एक व्यक्ति की जेब से 17 हजार रुपये और एक अन्य ई-रिक्शा में सवार महिला के हाथ से सोने का कंगन चोरी हो गया। अलग-अलग जगहों पर तीन महिलाओं ने ही इन तीनों वारदातों को अंजाम दिया। जिससे पुलिस को महिला चोर गिरोह सक्रिय होने का शक है।
तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दयाल सिंह कॉलेज के पास स्थित कपड़ों की दुकान से चोरी के मामले में आरोपी महिलाओं की तस्वीरें दुकान व बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। यहां महिलाओं ने महज तीन मिनट में सूट का बंडल चोरी कर लिया।
इसी तरह ई-रिक्शा में नकदी और सोने का कंगन निकालने के मामले में भी आरोपी महिलाएं महज 200 मीटर की दूरी तक ई-रिक्शा में रहीं, यह रास्ता तय करने में भी तीन मिनट का समय लगा।