फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three vehicles involved in illegal mining seized

Karnal News: अवैध खनन में लिप्त तीन वाहन जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles involved in illegal mining seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला खनन विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध रेत के साथ तीन वाहनों को जब्त किया है। जिला खनन अधिकारी निरंजन लाल के अनुसार जिले में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मुहिम जारी है। गत दिवस सदरपुर क्षेत्र में अवैध रेत से भरी दो ट्रॉलियां व एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इनमें एक ट्रैक्टर चालक ट्राॅली छोड़कर भाग गया।

शनिवार को इंद्री बस अड्डा के नजदीक रेत से भरे ट्रक की चेकिंग की तो वाहन मालिक के पास खनन विभाग की ई-रवाना नहीं पाई गई। इसे खनन रक्षक संजीव कुमार की टीम ने जब्त कर लिया। टीम में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो से एसआई रोहतास व सतपाल शामिल रहे। उन्होंने बताया कि टीम ने बरसत रोड, फरीदपुर, लालूपुरा व अन्य क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed