{"_id":"5bef50e02f9c1168402c328a8742525f","slug":"three-policemen-arrested-over-prisoner-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी भागा, तीन पुलिस वाले गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदी भागा, तीन पुलिस वाले गिरफ्तार
Updated Tue, 12 Nov 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल के कैदी वार्ड से विचाराधीन कैदी फरार होने के मामले में पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि कैथल जिले के गांव पबनावा निवासी रामपाल कैदी वार्ड से रविवार को फरार हो गया था।
नशीली वस्तु अधिनियम के तहत गिरफ्तार रामपाल 5 नवंबर से अस्पताल में दिल के रोग से पीड़ित होने पर इलाज करवा रहा था।
आरोपी के लिए तीन पुलिस कर्मियों को तैनात भी किया गया था, लेकिन रामपाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सोमवार को केयू थाना पुलिस ने कैदी वार्ड में तैनात एएसआई रघुबीर सिंह, एचसी राजेंद्र सिंह तथा सिपाही नसीब सिंह के खिलाफ लापरवाही तथा कैदी को भगाने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए तीनों मुलाजिमों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया है।
केयू थाना प्रभारी ने बताया कि फरार विचाराधीन कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापामारी कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।