फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three players won medals on the second day of swimming competition

Karnal News: तैराकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three players won medals on the second day of swimming competition
करनाल। अंतरराज्यीय तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कर्णनगरी के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीते। ऐम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से पलवल के निजी स्कूल में आयोजित इस दोदिवसीय प्रतियोगिता में युवराज, अक्षित चहल और समक्ष ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

कोच जगबीर सिंह ने बताया कि सातवीं ऐम स्पोर्ट्स क्लब इंटर स्टेट स्विमिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन युवराज ने समूह तीन की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। अक्षित चहल ने 200 मीटर की ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं समक्ष ने समूह चार की 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक जीतकर जिला का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले के छह खिलाड़ियों ने पदक जीते है। इनमें दिव्यांशी का रजत व कांस्य, अक्षित का रजत व कांस्य, युवराज का कांस्य व समक्ष के दो कांस्य पदक शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed