फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three people were duped of Rs 16.5 lakh on the pretext of sending their family to America; case filed against them

Karnal News: परिवार को अमेरिका भेजने के नाम पर साढ़े 16 लाख रुपये ठगे, तीन पर केस

Sat, 15 Nov 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 15 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Three people were duped of Rs 16.5 lakh on the pretext of sending their family to America; case filed against them
करनाल। गांव हंसू माजरा के एक परिवार को अमेरिका भेजने का झांसा देकर तीन आरोपियों ने साढ़े 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने शिकायतकर्ता को हैदराबाद बुलाकर बाॅयोमेट्रिक भी करवाई और इसके बाद फर्जी वीजा और टिकट भी दी। जब इन्हें दूतावास में चेक करवाया तो सब फर्जी पाया गया। शिकायतकर्ता ने जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो टालमटोल करने लगा और बाद में फोन बंद कर लिया। इंद्री थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इंद्री के गांव हंसू माजरा निवासी कुश मंढाण ने एसपी करनाल को दी शिकायत में बताया कि अमेरिका में रहने वाले उनके साले गौरव ने उनकी पहचान अंबाला कैंट निवासी संदीप चौहान से करवाई थी। 29 सितंबर 2024 को संदीप ने कहा कि वह उनके परिवार को 25 लाख रुपये में कनाडा या अमेरिका का टूरिस्ट वीजा लगवा देगा। सात अक्तूबर 2024 को आरोपी संदीप ने एंबेसी फीस के लिए 46 हजार 620 रुपये मांगे तो यह राशि गूगल पे के माध्यम से भेज दी। सारे दस्तावेज भी ऑनलाइन भेजे। आरोपी ने 28 और 29 अक्तूबर को पूरे परिवार को हैदराबाद में बायोमेट्रिक और इंटरव्यू के लिए भेजा। शिकायतकर्ता, उसकी पत्नी और बेटी हैदराबाद पहुंचे तो वहां संदीप ने उन्हें सिकंदर नामक व्यक्ति से मिलवाया। आरोपी सिकंदर ने पासपोर्ट और दस्तावेज अपने पास रख लिए और कहा कि आगे की प्रक्रिया संदीप बताएगा।
विज्ञापन


10 नवंबर 2024 को संदीप ने व्हाटसएप पर फर्जी वीजा भेजा और डाक के माध्यम से वीजा की कॉपी भी भिजवाई। आरोपी के कहने पर उसने अंबाला में उसकी मां स्नेह देवी को एक लाख 68 हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद 12 नवंबर को सात लाख, 13 दिसंबर को छह लाख 32 हजार, 16 दिसंबर को एक लाख रुपये और 17 दिसंबर को 50 हजार रुपये उनके खातों में ट्रांसफर किए। आरोपी संदीप ने चार से छह दिसंबर 2024 और 16 जनवरी 2025 की हवाई टिकटें भेजीं। दूतावास में टिकटों और वीजा की जांच करवाई तो दोनों ही फर्जी पाए गए। दोनों पर अलग-अलग नंबर मिले। जब उन्होंने अपने दस्तावेज वापस मांगे तो आरोपी टाल मटोल करने लगा और बाद में मोबाइल बंद कर दिया। पुलिस ने जांच की तो पाया कि आरोपी संदीप चौहान, उसकी मां स्नेह देवी और सहयोगी सिकंदर ने साजिश के तहत 16 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed