फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three new corona patients were found, one patient was cured

Karnal News: कोरोना के तीन नए मरीज मिले, एक मरीज हुआ ठीक

Sat, 01 Apr 2023 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 01 Apr 2023 03:11 AM IST
विज्ञापन
Three new corona patients were found, one patient was cured
करनाल। जिले में शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले है और एक मरीज ठीक हुआ है। ऐसे में जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 13 पर पहुंच गई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 201 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से तीन मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। वहीं एक मरीज ठीक हुआ है। जिले में सभी 13 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया हैं।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डाॅ. अनु शर्मा ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 10 लाख 78 हजार 394 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें 49 हजार 932 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 49 हजार 318 लोग ठीक हो चुके हैं। 601 की मौत हो चुकी है और अभी फिलहाल 13 सक्रिय केस हैं। वहीं 175 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट आना बाकी हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना और इंफ्लूएंजा एच3एन2 संक्रमण के लक्षण एक जैसे हैं। अस्पतालों में सर्दी, बुखार, खांसी की शिकायत लेकर हर उम्र के मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार इससे बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी सतर्कता से इससे बचा जा सकता है। कोविड-19 प्रोटोकॉल ही इससे बचाव का सबसे बेहतर उपाय है। सभी को इसका पालन करना चाहिए। मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी, बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चों के साथ ही बुजुर्ग, महिलाएं भी इस तरह की समस्या से ग्रसित हो रही हैं।
विज्ञापन

---------
74,366 लोगों ने लगवाई एहतियाती टीका
जिले में कुल 24 लाख 77 हजार 782 लोगों को टीका लगाया जा चुका हैं। इनमें से 13 लाख 30 हजार 172 लोगों को पहला टीका, 10 लाख 73 हजार 244 को दूसरा टीका और 74 हजार 366 लोगों को एहतियाती टीका लगाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed