फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three new buniyaad centers will be built

Karnal News: बुनियाद के तीन नए केंद्र बनेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Three new buniyaad centers will be built
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी में बुनियाद के तहत जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए चल रहे केंद्रों की संख्या बढ़ेगी। वर्तमान में चल रहे दो केंद्रों को बढ़ाकर पांच किया जाएगा। इससे यहां के सरकारी स्कूल के ऐसे विद्यार्थियों को फायदा होगा जो जेईई और नीट की कोचिंग लेना चाहते हैं। तीन नए केंद्रों के निर्माण के लिए सरकार की ओर से करीब तीस लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

वर्तमान में जिले में केवल राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मॉडल टाउन और राजकीय स्कूल असंध में ही बुनियाद का केंद्र चल रहा है। अब तीन नए केंद्र अलग-अलग खंड में बनाए जाएंगे। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी और घरौंडा के राजकीय मॉलड संस्कृति स्कूल में इसके लिए कार्य शुरू हो चुका है। तीस लाख रुपये की राशि से तीनों स्कूलों में हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद यहां पर डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर, संचार सिस्टम, इनवर्टर, डेस्क आदि सामान मंगाया जाएगा। दो माह में नए केंद्रों में कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विदित हो कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने ‘बुनियाद’ कार्यक्रम शुरू किया है। जिसमें विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त आईआईटी, मेडिकल, एनटीएसई और कई तरह की छात्रवृत्ति के लिए होने वाली परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुनियाद कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग की ओर से नौवीं कक्षा से ही बच्चों को जेईई व नीट की परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है। जिसके लिए नौवीं व दसवीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन माध्यम से भी कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन कोचिंग के लिए विभाग द्वारा बच्चों को टैबलेट दिए जाते हैं, जिनके जरिए बच्चे कोचिंग लेते हैं। वहीं ऑफलाइन कोचिंग के लिए केंद्रों में विभाग द्वारा ही टीवी सैट की व्यवस्था की जाती है।

इस बार हुई बुनियाद लेवल-3 का परीक्षा जिले के 225 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। इन्हें जल्द कोचिंग शुरू कराई जाएगी। परीक्षा पास करने वाले 225 विद्यार्थियों में 135 बेटियां हैं, जबकि 90 बेटे हैं। इसी तरह 225 में से महज 15 विद्यार्थी ही करनाल शहर के हैं, अन्य 215 ग्रामीण क्षेत्र या जिले के विभिन्न खंडों के रहने वाले हैं। इन्हें अभी केंद्र आवंटित किए जाने हैं। - दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed