फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three more corona patients found, total 18 infected

Karnal News: कोरोना के तीन मरीज और मिले, कुल 18 संक्रमित

Sat, 07 Jun 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three more corona patients found, total 18 infected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में शुक्रवार को कोरोना के तीन नए केस और सामने आए हैं। इसके बाद काेरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 18 हो चुकी है।
शुक्रवार को कोरोना के चार सैंपल लिए गए, जिनमें तीन सैंपल जिला नागरिक अस्पताल और एक लाइफ केयर अस्पताल से लिया गया है और तीन सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। वहीं अब तक कोरोना के 18 संक्रमित मरीजों शुक्रवार को दो और मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की गई है जिसके बाद अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आठ हो चुकी है। संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है और संपर्क में आए लोगों में कोरोना के लक्षण दिखने पर उनकी जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपील की गई है कि जो भी लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए हैं उनमें अगर कोई भी ऐसा लक्षण दिखे जो असामान्य हो वें खुद जांच के लिए आए ताकि समय रहते बचाव किया जा सके। उप सिविल सर्जन डॉ. अन्नू शर्मा का कहना है कि जिले में कोरोना के जितने मरीज मिले हैं उनमें बहुत तेजी से रिकवरी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, ज्यादा तेज असर भी नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है ताकि आप स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी संक्रमण से बचा सकें। उन्होंने कहा कि लोगों को भीड़-भाड वाले क्षेत्र में मास्क लगाना चाहिए और लोगों से हाथ मिलाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed