फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three members of interstate bike thief gang arrested

Karnal News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Three members of interstate bike thief gang arrested
अंबाला। लंबे समय से चोरी हो रहे दोपहिया वाहनों के मामले में पुलिस के बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया। रिमांड के दौरान आरोपियों से 28 वाहन चोरी के बरामद हुए।
विज्ञापन

इनमें 16 सप्लेंडर बाइक, एक बुलेट, एक होंडा साइन, चार स्कूटी बरामद है जबकि छह वाहन अलग-अलग थानों में इम्पाउंड है। आरोपियों की पहचान गांव रामगढ़ माजरा निवासी दलवीर सिंह, बब्याल के राणा कॉम्पलेक्स निवासी हेमंत के रूप में हुई है। जबकि दूसरे गिरोह के सदस्य बीसी बाजार निवासी वासुदेव उर्फ जसवंत के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि यह वाहन महेश नगर, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, मोहाली, बनूड़, राजपुरा, पटियाला से चोरी हुए थे। कोर्ट में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर सबसे पहले 29 अगस्त को दलवीर सिंह को चोरी की बाइक सहित काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के बाद परतें खुलती चली गई व रिमांड में दो अन्य आरोपियों को भी काबू कर चोरी हुए वाहनों को बरामद किया। इस मामले में पकड़े बीसी बाजार निवासी वासुदेव उर्फ जसवंत नशे का आदी है। पहले भी एनडीपीएस और एक अन्य मामला दर्ज है। दलबीर और हेमंत अपने महंगे शाैक पूरा करने के लिए वाहन चुराते थे। आरोपियों ने कुछ वाहन दोस्त या संपर्क में आने वालों को दे रखे थे कि बाद में दस्तावेज लेकर पैसे ले लेंगे। करीब आधा दर्जन वाहन एक खंडहर मकान में से मिले हैं। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।
इन मामलों में मिले वाहन
- एसडी स्कूल अंबाला छावनी के सामने से 14 अगस्त को एक्टिवा चोरी हुई थी। इस मामले में निकलसन रोड निवासी आशीष कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
- सुहाता गांव निवासी अशोक कुमार की तीन अगस्त को बाइक चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed