फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three killed in accidents

हादसों में तीन की जान गई

Thu, 31 Oct 2013 10:28 PM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 31 Oct 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents
जिलेभर में विभिन्न स्थानाें पर तीन लोगों की आकस्मिक मौत के गम ने जहां उनके परिजनों को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया, वहीं, तीनों के परिजनाें ने मृतकों के नेत्रदान करवाकर दूसरों को दुनिया देखने के लिए रोशनी देने का काम किया है।
विज्ञापन


तीनाें परिवारों के लोगों की इस सकारात्मक सोच की जिलेभर में सराहना हो रही है। इंद्री के गांव मुरादगढ़ की रहने वाली 55 वर्षीय सुलोचना देवी ने पुत्र की मौत के बाद सदमे के चलते बुधवार को दम तोड़ दिया। राम नगर में रहने वाला 33 वर्षीय संजीव कुमार टैक्सी चालक था। संजीव ने भी बुधवार को गलती से कोई जहरीली वस्तु निगली ली, परिजनों उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल में गए लेकिन बुधवार देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, इसके बाद गमगीन परिजनों ने नेत्रदान करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


अवतार कॉलोनी में रहने वाला 22 वर्षीय छात्र रोहित बुधवार रात को अपने कमरे में सोया था लेकिन वीरवार सुबह परिजनों के होश उस समय उड़ गए जब उनका बेटा कमरे में मृत मिला। तीनों मामलों में पुलिस ने इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण महिला सुलोचना के परिजनों ने समाज के प्रति अपनी सकारात्मक सोच का परिचय देते हुए नेत्रदान करने का आग्रह किया। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप कर रहे राम नगर के संजीव और अवतार कॉलोनी के रोहित के  परिजनों ने भी अच्छी सोच का परिचय दिया। दोनों लोगों के परिजनों ने स्वयं को ढांढस बंधाते हुए गहन विचार किया।


लोगों ने भी मौके पर ही किसी की बंद आंखों को रोशनी देने के लिए नेत्रदान करने का आग्रह किया। मौके पर पहुंची माधव नेत्र बैंक की टीम ने तीनों का पंजीकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed