फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three hours paralyzed telephone and Internet service

तीन घंटे ठप रही टेलीफोन और इंटरनेट सेवा

Tue, 19 Nov 2013 12:57 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 19 Nov 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three hours paralyzed telephone and Internet service
तकनीकी खराबी आने से सोमवार को करनाल सर्कल के करीब दो लाख उपभोक्ताओं की
विज्ञापन
टेलीफोन और नेट सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई। इससे बीएसएनएल उपभोक्ताओं को करीब तीन घंटे से अधिक समय तक परेशानी झेलनी पड़ी। लोग तीन घंटे तक संचार की दुनिया से कटे रहे। इस बीच लोगों का कारोबार प्रभावित हुआ।

करीब एक बजे दोबारा सेवा चालू होने के बाद उपभोक्ताओं की सांस में सांस आई। बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए सोमवार का दिन परेशानी भरा रहा। सुबह करीब साढे़ दस बजे अचानक बीएसएनएल का पूरा नेटवर्क बैठ गया। यह नेटवर्क तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुआ।
लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक बीएसएनएल का हर उपभोक्ता हैलो टोन से कटा रहा। यहां तक की बीएसएनएल के अधिकारियों के मोबाइल और लैंडलाइन भी काम करना छोड़ गए थे। किसी से संपर्क न होने पर सब लोगों की सांस मोबाइल, नेट और लैंडलाइन की टोन मरने के साथ ही अटक गई।
हर कोई परेशान दिखा।
करनाल सर्कल के जिला करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र और कैथल में अनुमानित आंकड़ों के अनुसार करीब पचास से साठ हजार नेट उपभोक्ता दुनिया भर की जानकारी से कट गए। लगभग सत्तर हजार लैंडलाइन उपभोक्ताओं के घर से बीएसएनएल की रिंग टोन समाप्त हो गई। लगभग डेढ़ लाख मोबाइल उपभोक्ता भी इस दौरान अपने परिचितों से संपर्क से कट गए। करीब एक बजे दोबारा नेटवर्क चालू हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed