फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three died in a road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
three died in a road accidents
करनाल। जीटी रोड पर दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। यूपी के जिला पीलीभीत गांव रंबोझा थाना दुरियाकला निवासी रवि शंकर ने बताया कि वे तीन भाई हैं। बड़ा भाई अवधेश कुमार व हमारे रिश्तेदार जीरी लगाने के लिए तलवंडी चौधरी जिला कपूरथला पंजाब गए थे। मैं व मेरा भाई अवधेश कुमार व रिश्तेदार मोनू, इंद्र कुमार, सोनू, मनोज, राजेश कुमार, सुमित, रणजीत, नेतराम, शंकर लाल, निवासी बनिगवा व राजीव निवासी राहुलापुर जिला शहजानपुर यूपी व 12 अन्य लोग 7 जुलाई की शाम लवंडी चौधरी पंजाब से कैंटर में सवार होकर घर के लिए चले थे। कैंटर को चालक हरमेश सिंह निवासी फरीदपुर पंजाब चला रहा था। 8 जुलाई की सुबह करीब 4: 45 बजे करनाल के पास जीटी रोड पर केएफसी के सामने पीछे से आ रहे कैंटर ने हमारे कैंटर को टक्कर मार दी। जिससे हमारा कैंटर पलट गया और सभी लोग घायल हो गए। वहीं मेरे भाई अवधेश कुमार (30) व मोनू (20) की मौके पर ही मौत हो गई। इंद्र कुमार को गंभीर हालत में कल्पना चावला मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर जीटी रोड पर नए बस स्टैंड के समीप एक ट्रक चालक ने बलड़ी निवासी बुजुर्ग महिला कृष्णा को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed