फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three died by corona, 99 new case arrived

कोरोना से तीन की मौत, 99 नये संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
three died by corona, 99 new case arrived
कोरोना से एक साथ जिले में तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें सदर बाजार निवासी 50 साल का एक व्यक्ति, हकीकत नगर निवासी 51 वर्षीय महिला और न्यू प्रेम नगर निवासी 77 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। ये सभी कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। तीनों को ही सांस लेने में दिक्कत होने के बाद परिजनों ने मेडिकल कालेज में दाखिल कराया था। वहीं शुक्रवार को एक दिन में कोरोना के 99 नये केस सामने आये हैं। इनमें सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन और उसके परिवार के दो सदस्यों समेत, लिबर्टी कंपनी के आठ कर्मी, दो पुलिस कर्मचारियों समेत बैंक अधिकारी भी शामिल हैं। उधर, 70 लोगों ने कोरोना का हराया है और उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सदर बाजार निवासी व्यक्ति को गंभीर हालत में बृहस्पतिवार को मेडिकल कालेज लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात को ही उसका कोरोना का सैंपल लिया गया तो सुबह उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके साथ ही हकीकत नगर की 51 वर्षीय महिला को संक्रमित होने पर दो दिन पहले दाखिल कराया गया था। महिला को पहले से पेट की दिक्कत थी। देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। इसी प्रकार, 77 साल के न्यू प्रेम नगर निवासी बुजुर्ग को बीपी और शुगर की बीमारी थी। उसे दो दिन से वेंटीलेटर पर रखा गया था, लेकिन शुक्रवार को वह कोरोना से जंग हार गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से पीपीई किट पहनाकर परिजनों द्वारा तीनों का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन

अब 711 एक्टिव केस, 1774 हो चुके ठीक
सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 47660 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 44185 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है व 2513 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 28 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 711 केस एक्टिव हैं तथा 1774 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज की डेमोंस्ट्रेटर व दो पुलिसकर्मी संक्रमित
शुक्रवार को कोरोना के मरीजों में सबसे ज्यादा लिबर्टी कंपनी में काम करने वाले हैं। एक ही दिन में यहां आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। आशंका है कि यहां पर कोरोना की नई चेन बन सकती है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस के दो जवान, आशा वर्कर, बुक शाप संचालक, फोटोग्राफर, कोरियर ब्वाय, गारमेंट शाप संचालक, आटो ड्राइवर, यश बैंक का मैनेजर, एचडीएफसी बैंक कर्मी, पीएनबी सेक्टर-12 से कर्मी, कल्पना चावला मेडिकल कालेज की डेमोंस्ट्रेटर, राजकीय स्कूल पूंडरक से एक अध्यापक व एक वकील शामिल हैं। कई केस रामनगर, प्रेमनगर और आरकेपुरम से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed