फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three dengue patients found

Karnal News: डेंगू के तीन मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
three dengue patients found
- लापरवाही के कारण बढ़ रहे के डेंगू के केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में आमजन की लापरवाही के कारण डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक होना होगा। जिले में मंगलवार को डेंगू के तीन नए केस सामने आने के बाद डेंगू का आंकड़ा 41 पर पहुंच चुका है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। सर्वे में लगी टीमों को बंद पड़े कूलरों में पानी एकत्रित हुआ मिल रहा है। गमलों में कई दिनों तक जमा पानी मिल रहा है। लोग स्वयं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं है। जिससे डेंगू बढ़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की 160 टीमें जिलेभर के दो लाख 46 हजार 201 घरों में जाकर निरीक्षण कर चुकी हैं। सर्वे के दौरान टीमों को 2976 घरों में लारवा मिला है। इनमें से 1745 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि टीमों ने एंटी लारवा गतिविधियों में तेजी ला दी है। जिससे मच्छर का लारवा अधिक न पनप सकें।
विज्ञापन


39 घरों में मिला डेंगू का लारवा
मंगलवार को जिले के 3419 घरों को कवर किया। जिनमें से 39 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। 21 घरों के मालिकों को नोटिस थमाया गया है। जिन मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की एक सप्ताह के बाद दोबारा निरीक्षण करेंगी। दोबारा किए गए निरीक्षण के दौरान अगर नोटिस थमाए गए घर में दोबारा से डेंगू का लारवा या मच्छर मिलता है तो इस स्थिति में मकान मालिक का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed