{"_id":"64e3d39fa0a76eb15e0f7315","slug":"three-dengue-patients-found-karnal-news-c-18-knl1031-200911-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू के तीन मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू के तीन मरीज मिले
विज्ञापन
- लारवा मिलने पर 1724 मकान मालिकों को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। सोमवार को फिर तीन नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या 38 पर पहुंच चुकी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। सर्वे में लगी टीमों को बंद पड़े कूलरों में पानी एकत्रित हुआ मिल रहा है। जिससे डेंगू बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 160 टीमें जिलेभर के दो लाख 42 हजार 782 घरों में जाकर निरीक्षण कर चुकी है। सर्वे के दौरान टीमों को 2937 घरों में लारवा मिला है। इनमें से 1724 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है।
46 घरों में मिला लारवा
सोमवार को जिले के 3652 घरों की जांच की गई। जिनमें से 46 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। 1724 घरों के मालिकों को नोटिस थमाया गया है। जिन मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एक सप्ताह बाद दोबारा निरीक्षण करेंगी। दोबारा डेंगू का लारवा या मच्छर मिलता है तो इस स्थिति में मकान मालिक का चालान काटा जाएगा।