फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three-day state level school games from today, preparations complete

तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय स्कूली खेल आज से, तैयारी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Three-day state level school games from today, preparations complete
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता आज से शुरू होगी। करनाल में केवल एथलेटिक्स और ताइक्वांडो के मुकाबले होंगे। जिनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। 18 से 20 अक्तूबर तक होने वाले खेलों में करीब चार हजार खिलाड़ियों के हिस्सा लेने का अनुमान है।
एथलेटिक्स में केवल लड़के और ताइक्वांडो में लड़के और लड़कियां दोनों हिस्सा लेंगी। अंडर-14, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में ही दोनों खेलों के मुकाबले कराए जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेलों को लेकर शिक्षकों को ड्यूटियां भी सौंपी गई। एथलेटिक्स के मुकाबले कर्ण स्टेडियम और ताइक्वांडो के मुकाबले दिल्ली पब्लिक स्कूल के मैदान में होंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दो सालों बाद होने वाले खेलों को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है।
विज्ञापन

मार्च पास्ट के साथ होगा आगाज
तीन दिवसीय खेलों का आगाज मार्च पास्ट के साथ होगा। जिसमें 22 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। खेलों का उद्घाटन समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में होगा। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद दोनों मैदानों में मुकाबले शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल से कई खिलाड़ी बाहर भी जाएंगे
एईओ संगीता और एईईओ संदीप खत्री ने बताया कि खेलों को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। बाहर से आने वाली टीमों के रहने की व्यवस्था अलग-अलग स्कूलों में की गई है। टीमों को वहीं पर खाना भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई खेल दूसरे जिलों में होंगे। 18 अक्तूबर से लेकर 11 नवंबर तक मुकाबले चलने हैं। ऐसे में करीब दो हजार खिलाड़ी बाहर खेलने भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed