फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three brothers attacked with a knife after an altercation, one dead, two seriously injured

Karnal News: कहासुनी में तीन भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दो गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three brothers attacked with a knife after an altercation, one dead, two seriously injured
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पुराना शहर क्षेत्र के कोट मोहल्ले की लोटियान गली में सोमवार की रात को हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। एक पक्ष के करीब 15 युवकों ने तीन भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के कोट मोहल्ले निवासी विशु (22) की मौत हो गई। उनके दो बड़े भाई विशाल और सौरभ चाकू लगने से गंभीर हालत में हैं। थाना शहर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पेंट ब्रुश बनाने के मिस्त्री कोट मोहल्ला निवासी सुखबीर ने बताया कि सोमवार की रात को वह तीन बोरों में सामान लेकर घर आए थे। उनके घर से एक गली पहले लोटियान गली में सीवरेज का काम चलने के कारण ई-रिक्शा आगे नहीं जा पाया। उन्होंने ई-रिक्शा चालक को दूसरे रास्ते से ले जाने के लिए कहा। बोले कि यदि सामान दूसरे रास्ते से आगे तक नहीं छोड़ा गया तो वह पूरा किराया नहीं देंगे। इस पर बहस होने लगी। गली में ही रहने वाला ईश्वर भी बीच में बोलने लगा। कहासुनी होने लगी। इस बीच सुखबीर ने घर से तीनों बेटों को सामान उठाने के लिए बुलाया। ईश्वर ने उनके बेटों से भी गाली-गलौज की।
विज्ञापन

उन्होंने विरोध किया तो ईश्वर सिंह और उसके भाई, भतीजों सहित 15 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तीनों बेटों विशु, विशाल और चाकू से चाकू से कई वार किए। लोगों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी मौके से भाग गए। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां विशु को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की हालत में आरोपियों ने किए वार

सुखबीर का आरोप है कि नशे की हालत में ईश्वर और अन्य आरोपियों ने सबसे पहले विशु पर चाकू से कई वार किए। कमर पर चाकू के वार से वह वहीं गिर गया। विशाल और सौरभ के पैरों पर कई बार किए। पहले तीनों को नागरिक अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर विशु और सौरभ को निजी अस्पताल भेज दिया गया। निजी अस्पताल पहुंचते ही विशु ने दम तोड़ दिया। विशु सुनार की दुकान पर काम सीख रहा था।



गली में जगह-जगह बिखरा था खून
पुलिस और एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। वारदात की तस्वीरें गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। थाना शहर के प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि लोटियान गली में कई जगह खून बिखरा था। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं हुए हैं। पूछताछ के लिए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। शिकायत के आधार पर ईश्वर, सागर और जतिन सहित 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।



मां ने रखा था अहोई अष्टमी का व्रत

तीनों बेटों की मां आरजू ने सोमवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखा था। बच्चों की सलामती के लिए मां दिनभर प्रार्थना करती रही। रात को हुए विवाद ने छोटे बेटे की जान ले ली। जब लोग तीनों बेटों को अस्पताल लेकर जा रह थे तो मां का रोते हुए बुरा हाल था। रोते हुए बेटों के कुशल होने की कामना कर रही थी। छोटे बेटे की मौत सूचना मिलने के बाद से मां के आंसू नहीं थम रहे। बोलीं कि उनके बेटों व परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मोहल्ले के नशेड़ी व्यक्ति ने पति से बदसलूकी की और बेटे की जान ली है।

----------

पुराने शहर के कोट मोहल्ले में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। चाकू लगने से 22 वर्षीय युवक विशु की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई घायल हैं। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - राजीव कुमार, डीएसपी करनाल

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed