फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three arrested for demanding pilot-escort by posing as Chairman of Social Justice Welfare Commission

Karnal News: खुद को सोशल जस्टिस वेलफेयर आयोग का चेयरमैन बताकर मांगी पायलट-एस्कॉर्ट, तीन गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 28 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for demanding pilot-escort by posing as Chairman of Social Justice Welfare Commission
पुलिस की गिरफ्त में  ठग रिंकू सैनी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/निसिंग। खुद को गृह मंत्रालय के सोशल जस्टिस वेलफेयर आयोग का चेयरमैन बताकर वीआईपी सुरक्षा मांगने वाले इंद्री के बीबीपुर जाटान निवासी रिंकू सैनी, पुलिस कमांडो की वर्दी में निजी सुरक्षा गार्ड और चालक को निसिंग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों वीरवार को ब्रास गांव आयोजित भगवती जागरण में पहुंचे थे, इसके लिए ही ठग रिंकू ने निसिंग थाना से पायलट और एस्कॉर्ट की मांग की थी। पुलिस ने तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
निसिंग थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि ब्रास गांव में वीरवार की रात को मां भगवती के जागरण में इंद्री के बीबीपुर जाटान निवासी रिंकू सैनी पहुंचा था। पुलिस को गृह मंत्रालय के सोशल जस्टिस वेलफेयर आयोग का चेयरमैन बताते हुए वीआईपी सुरक्षा देने बारे सूचना मिली थी। सुरक्षा को लेकर जब पुलिस गांव में पहुंची तो आरोपी रिंकू सैनी के साथ हरियाणा पुलिस कमांडो की वर्दी में पानीपत निवासी महेंद्र नाम का व्यक्ति था, उसके पास खुद का लाइसेंसी हथियार भी था। शक के आधार पर पूछताछ की तो पता लगा कि ठग रिंकू ने उसे बतौर निजी सुरक्षाकर्मी रखा है। सिर्फ दिखावे के लिए रिंकू ने ही उसे हरियाणा पुलिस कमांडो की वर्दी दी थी ताकि लोगों को लगे कि उसके पास सरकारी सुरक्षा है।
विज्ञापन

इसी आधार पर आरोपी रिंकू, महेंद्र और महेंद्रगढ़ निवासी चालक विकास को गिरफ्तार कर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है आरोपी लोगों को विदेश भेजने के नाम पर और नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो हथियार, लालबत्ती, गाड़ी और कागजात बरामद

पुलिस ने तीनों आरोपियों से दो लाइसेंसी हथियार, लालबत्ती और एक गाड़ी बरामद की है। तीनों वीआईपी कल्चर का दिखावा करके लोगों से ठगी करते थे। गाड़ी से ट्रांसफर नोट, विदेश भेजने संबंधी कागजात सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा नौकरी संबंधी और तबादला करवाने के कागजात भी बरामद हुए हैं।
- 2014 के विस चुनाव में मांग रहे थे इंद्री से टिकट
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने करनाल में अवैध रूप से बब्बू मान के शो के नाम पर टिकट बेचकर भी लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी। इससे पहले रिंकू और उसकी पत्नी भाजपा में थे। वे वर्ष 2014 के चुनाव में इंद्री विधानसभा सीट से टिकट भी मांग रहे थे। उस समय भाजपा के कार्यक्रमों में वह सक्रिय तौर पर दिखाई देता था। बाद में धोखाधड़ी समेत कई मामले उजागर होने पर पार्टी से भी निकाल दिया गया।

हरियाणा और उड़ीसा में भी धोखाधड़ी की प्राथमिकी
पुलिस जांच में सामने आया है आरोपी रिंकू सैनी के खिलाफ पहले भी करनाल, अंबाला, कैथल और इंद्री सहित अन्य जगहों पर ठगी व धोखाधड़ी की 12 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी ने उड़ीसा में जाकर भी वीआईपी एस्कॉर्ट की मांग की थी, वहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। आरोपी के खिलाफ उड़ीसा में भी प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed