फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three accused of liquor smuggling arrested

Karnal News: शराब की तस्करी के तीन आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Three accused of liquor smuggling arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की ओर से चलाए गए नशा मुक्त अभियान के तहत शराब की तस्करी के मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से शराब की 40 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को गांव जाणी से जुंडला चौकी पुलिस की टीम ने आरोपी सुरेश निवासी जाणी को बिना किसी लाइसेंस व परमिट की 12 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया।

इसके अलावा थाना कुंजपुरा की टीम ने नबीपुर में दबिश देकर आरोपी सुभाष निवासी कुंजपुरा को 10 बोतल देसी शराब के साथ दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह थोड़ी-थोड़ी शराब को कम दाम पर ठेके से खरीदता था और फिर ज्यादा दाम पर बेचता था। वहीं थाना इन्द्री की एक टीम ने 17 अगस्त को चंद्राव गांव में दबिश देकर आरोपी मायाराम निवासी चंद्राव थाना इन्द्री, करनाल को बिना लाइसेंस व परमिट की 18 बोतल कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब तैयार कर अधिक मुनाफा कमाने के लिए इसे ज्यादा कीमत पर राहगीरों व ट्रक चालकों को बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed