फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three accused of house theft arrested, 20 tola gold jewellery recovered

Karnal News: घर से चोरी के तीन आरोपी पकड़े, 20 तोले सोने के गहने बरामद

Thu, 18 Dec 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 18 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three accused of house theft arrested, 20 tola gold jewellery recovered
पुलिस की गिरफ्त में घर में घुसकर सोने के आभूषण चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी। पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नीलोखेड़ी के अस्पताल एरिया स्थित आशियाना पैलेस के मालिक चंद्र मोहन अनेजा के घर की खिड़की तोड़कर अलमारी से सोने के गहने चोरी करने के तीन आरोपियों नीलोखेड़ी निवासी पवन, वंश चोपड़ा व आकाश को सीआईए 3 और बुटाना थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। तीनों से चोरी किए हुए 20 तोले सोने के गहने बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग करेगी।

नीलोखेड़ी डीएसपी महावीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता चंद्र मोहन ने बुटाना थाना में शिकायत दी थी कि वह मंगलवार शाम को घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बच्चों के कमरे की खिड़की बाहर से खुली थी। जबकि अंदर से टूटी मिली थी। घर के अंदर जांच करने पर लोहे की अलमारी में रखे सोने के लगभग 20 तोले के गहने गायब थे। शिकायत के आधार पर थाना बुटाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की थी। संयुक्त टीमों ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों से चोरी किए हुए 20 तोले गहने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


पीपली बस अड्डा गए थे चंद्र मोहन

मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे चंद्र मोहन अनेजा अपनी पत्नी को पीपली बस अड्डे से लेने के लिए गए थे। करीब साढ़े छह बजे घर पहुंच गए। उनकी पत्नी ने घर आते ही घर की खिड़की टूटी देखी। घर का सामान बिखरा पड़ा था। जब अलमारी चेक की तो सब ठीक पाया, लेकिन अंदर रखे 20 तोले के सोने के गहने गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना नीलोखेड़ी चौकी को दी। चौकी प्रभारी नरेंद्र सहित पुलिस टीम ने पहुंचकर मौके से साक्ष्य जुटाए। बुटाना थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed