फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three Accused of bribery case sent to jail by court in Karnal

Karnal: रिश्वतखोरी मामले में चकबंदी विभाग का लिपिक सस्पेंड, तीन आरोपी कर्मचारियों को कोर्ट ने भेजा जेल

Fri, 27 Jan 2023 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 03:30 PM IST
सार

गांव मोहदीनपुर में दो किसानों के बीच फसल काटने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक किसान ने इसकी शिकायत कुंजपुरा थाना में की थी। वहीं जमीन की चकबंदी के लिए चकबंदी कार्यालय में अर्जी दी थी। इस मामले में कुंजपुरा थाना प्रभारी व सहायक उप-निरीक्षक ने मिलीभगत करके पीड़ित किसान के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी थी।

विज्ञापन
Three Accused of bribery case sent to jail by court in Karnal
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिश्वतखोरी के मामले में 25 जनवरी को पकड़े गए कुंजपुरा थाना के प्रभारी सहित तीनों कर्मचारियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है हालांकि इस मामले में विजिलेंस लिपिक के अलावा किसी और से पैसे बरामद नहीं कर पाई। लिपिक के गिरफ्तार होने के बाद शुक्रवार को चकबंदी विभाग के निदेशक ने भी लिपिक पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। 

विज्ञापन


कुंजपुरा थाना के प्रभारी कुलदीप सिंह व सहायक उप निरीक्षक राकेश की मुश्किलें और बढ़ सकती है क्योंकि जिन लोगों से दोनों ने पहले भी रिश्वत ली है। उनमें कुछ लोगों की फोन कॉल भी विजिलेंस टीम के पास आई है। टीम द्वारा लोगों को दोनों के खिलाफ लिखित में शिकायत मांगी है ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

 
यह है मामला
गांव मोहदीनपुर में दो किसानों के बीच फसल काटने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक किसान ने इसकी शिकायत कुंजपुरा थाना में की थी। वहीं जमीन की चकबंदी के लिए चकबंदी कार्यालय में अर्जी दी थी। इस मामले में कुंजपुरा थाना प्रभारी व सहायक उप-निरीक्षक ने मिलीभगत करके पीड़ित किसान के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी थी। इसी मामले में जमीन की चकबंदी के लिए जो शिकायत किसान के खिलाफ आई थी, उसकी जांच चकबंदी विभाग का लिपित यानी क्लर्क सतबीर सिंह कर रहा था। इसके बाद कुंजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और एएसआई राकेश ने क्लर्क सतबीर सिंह के साथ मिलकर रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस खारिज करने को मांगे थे 80 हजार
विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का कुछ हिस्सा उनकी महिलाओं के नाम था। इस मामले में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के खेत से फसल काट ली थी। इसी मामले को खारिज करने की एवज से थाना प्रभारी व एएसआई ने पीड़ित किसान से 80 हजार रुपये की डिमांड थी। जिसके सबूत विजिलेंस को पीड़ित किसान ने दिए और उन्हीं के आधार पर दोनों को बुधवार देर शाम को कुंजपुरा थाने से गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में पीड़ित किसान के खिलाफ चकबंदी कार्यालय में शिकायत आई हुई थी। उस शिकायत को खारिज करने के लिए विभाग के क्लर्क सतबीर ने किसान से चार लाख रुपये की डिमांड की। जिसके चलते आरोपी द्वारा पहली 50 हजार रुपये की किस्त मांगी गई। जिसे विजिलेंस ने उसे रंगेहाथों गिरफ्तार किया था।

 
रिश्वतखोरी मामले में तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं लिपिक को चकबंदी विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। - सचिन कुमार, इंस्पेक्टर, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो, करनाल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed