{"_id":"645c01ea1f6486655f08e505","slug":"three-accused-arrested-for-creating-ruckus-outside-government-college-karnal-news-c-18-knl1031-117363-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सरकारी कॉलेज के बाहर हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सरकारी कॉलेज के बाहर हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपियों के कब्जे से तलवार, गंडासी व डंडा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-14 स्थित राजकीय महाविद्यालय के सामने 25 अप्रैल को लाठी, डंडे व गंडासी लेकर हंगामा करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी गोरी शंकर निवासी शिव काॅलोनी, बादल निवासी बिहार हाल शिव काॅलोनी व बीरू निवासी दराबी लाइन को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।
पुलिस चौकी सेक्टर-13 में सूचना प्राप्त हुई थी कि 25 अप्रैल को कुछ लड़के लाठी, डंडे व गंडासी आदि लेकर सरकारी कॉलेज के बाहर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक आरोपी फरार हो गए थे। बाद में वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान कर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में चौथे आरोपी की भी संलिप्तता की जांच जारी है। इससे पहले भी पांच अप्रैल को सरकारी कॉलेज में हुई घटना में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनमें यह तीनों आरोपी लामिल थे।