फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Threat to kill witness

Karnal News: गवाह को जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill witness
घरौंडा। धोखाधड़ी के केस में मुख्य गवाह को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शेखपुरा गांव निवासी तरसेम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि पानची जिला सोनीपत के महिपाल व तमशाबाद जिला पानीपत के जीता के खिलाफ वर्ष 2019 में घरौंडा थाने में धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी आदि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। जिसमें शिकायतकर्ता मुख्य गवाह हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार पिछले काफी समय से मोबाइल पर इन दोनों व्यक्तियों की ओर से उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी शिकायत उसने अप्रैल 2024 को घरौंडा थाने में भी की थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत कर्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों से उसे जान माल का खतरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed