फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thousands of goods crossed from five shops

पांच दुकानों से हजारों का सामान पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Thousands of goods crossed from five shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सर्दी के मौसम का फायदा उठाकर चोरों ने अलग-अलग जगहों पर पांच दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला मेघा निवासी देवराज ने बताया कि उसकी नगला चौक पर किराने की दुकान है। रात 9 बजे वह दुकान बंद करके आया था। अगली सुबह 8 बजे जब वह दुकान पर गया तो शटर टूटा था। सामान भी बिखरा था। दुकान से चोर 15 हजार रुपये, 15 डिब्बी सिगरेट, 5 हजार रुपये के काबू बादाम, 8 हजार रुपये की बीड़ी ले गए। वहीं गांव के हंसराज के मेडिकल स्टोर में भी वारदात की गई। दीवार से ईंट निकालकर चोर दुकान के अंदर घुसे थे। दुकान से 18 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं।
बर्तन, चूल्हा भी ले गए
गांधी नगर निवासी जगदीश ने बताया कि वह प्रताप पेट्रोल पंप के नजदीक चाय की दुकान चलाता है। रात को वह दुकान बंदकर घर चला गया था। जब सुबह आया तो दुकान के ताले टूटे थे। दुकान से गैस सिलिंडर, पतीले के बर्तन, चूल्हा सहित अन्य सामान ले गए। सतप्रकाश निवासी मनक माजरा की दुकान से भी सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

रात नौ बजे वारदात
कृष्ण निवासी गांव कादराबाद ने बताया कि उसकी सिरसा पुल के पास लाडवा रोड पर दुकान है। 29 जनवरी रात करीब 9 बजे करण निवासी गांधीनगर ने उसकी दुकान का ताला तोड़ा और एक प्रेशर जैक, 8 साइकिल टायर, 20 किलोग्राम लोहा, आदि सामान चोरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed