{"_id":"664a9df326d8fa5096069ca6","slug":"those-who-talk-about-unemployment-are-unemployed-due-to-lack-of-nutrition-from-their-families-nadda-karnal-news-c-18-knl1008-392751-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी की बात करने वाले परिवार का पोषण बंद होने से बेरोजगार : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी की बात करने वाले परिवार का पोषण बंद होने से बेरोजगार : नड्डा
विज्ञापन

कांग्रेस को राम, सनातन और राष्ट्र विरोधी बताया, अन्य विपक्षी दलों पर भी बोला हमला
प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में भाजपा की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का किया आह्वान
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा बेरोजगारी की बात करने वाला विपक्ष परिवार का पोषण बंद होने से खुद बेरोजगार हो गया है। घमंडिया गठबंधन उठाकर देख लो फारुख अब्दुल्ला को उमर अब्दुला की चिंता, मुफ्ती साहब को महबूबा की चिंता, प्रकाश सिंह बादल की हम इज्जत करते हैं, उन्हें सुखबीर बादल की चिंता थी। वहीं हरियाणा में चौटाला, बिहार में लालू, यूपी में अखिलेश को परिवार के पोषण की चिंता सता रही है। बंगाल में ममता को भतीजा ही पसंद आता है। बाकी सबकी चिंता नहीं है। ये सब भ्रष्टाचारी पार्टियां हैं। इन्होंने कोयला, टू जी, पन्नडुब्बी, चावल, चीनी न जाने कितने घोटाले किए हैं।
जेपी नड्डा रविवार को करनाल रेलवे रोड स्थित होटल प्रेम प्लाजा में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल भी विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने मंच से भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनवाया और इन्ही उपलब्धियों को प्रबुद्ध जनों को जनता के बीच ले जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करने के लिए कहा। उन्होंने कांग्रेस को राम, सनातन और राष्ट्र विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार ने कोर्ट में एफिडेविट दिया था कि राम काल्पनिक हैं। इसका ऐतिहासिक और वैज्ञानिक आधार नहीं है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत विरोधी नारे लगाने वालों का साथ देने भी राहुल गांधी गए थे। उन्होंने कहा कि मोदी की सभी योजनाओं में कोई भी जाति या धर्म के नाम पर नहीं है। इसमें सभी को हर वर्ग, जाति और धर्म के लोगों को लाभ मिला है।
राहुल गांधी सहित सभी बेल पर, केजरीवाल आए हैं, फिर जाएंगे : नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल भी भ्रष्टाचार के आरोप में बेल पर हैं। चुनाव में केजरीवाल बाहर आए हैं, फिर जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तो नाम ही ठग है जो करने से मना करते थे वही किया। कहते थे मैं महिलाओं का सम्मान करुंगा, अब घर में ही दुर्व्यवहार कर दिया। कोई मान मर्यादा ही नहीं है।
विज्ञापन
ममता के मंत्रियों के घरों से नोटों के जखीरे निकल रहे हैं। 18 मशीन लगाकर भी गिनती नहीं हो रही है। कांग्रेस का एमपी पकड़ा गया तो साढ़े तीन दिन की गिनती के बाद पता चला 350 करोड़ रुपये हैं। झारखंड के एक मंत्री के पीए के नौकर के घर में 38 करोड़ रुपये मिले हैं।