फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   This Navratri, come to my courtyard mother... dance to the bhajans.

Karnal News: अब के नवरात्र मेरे अंगना पधारो मां... भजन पर झूमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
This Navratri, come to my courtyard mother... dance to the bhajans.
फोटो
विज्ञापन

- नवरात्र पर आयोजित की गईं माता रानी की चौकियां
संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। नवरात्र पर श्रीकृष्णा मंदिर सेक्टर-14 में आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से मां भगवती की चौकी का आयोजन किया जा रहा है। मां की महिमा का गुणगान करते हुए राजेश शर्मा ने, जरा फूल बिछा दो आंगन में...। भवानी चली आना और अब के नवरात्र मेरे अंगना पधारो, अंगना पधारो जगदंबा भवानी, अंगना पधारो, मेरे संकट निवारो...। भजन गाकर सभी को भाव विभाेर कर दिया। मां की ज्योत प्रचंड बंसी लाल वधवा ने की।
माता का शृंगार जन कल्याण युवा मंच, सुनीता सहोता, तरुण सहोता, सोनिया सहोता, हरीश अरोड़ा, सुनील कुकरेजा, राजू भुटानी, तरुण भुटानी, खुशहाल भूटानी, नीटू कक्कड़, एसके सिंह, अमित अत्रेजा, अमित बवजेजा, संजय बिराल, मदन लूथरा, संजय गर्ग और सुनील नारंग ने किया। मां की आरती अमित लूथरा ने की।
विज्ञापन

आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति के मुख्य सेवक राजेश लांबा, सदस्य राजीव नागपाल, हरीश भूटानी, श्याम बत्रा, सुशील अरोड़ा, कुलभूषण अरोड़ा, वीरेंद्र सचदेवा, वरीष, वीरेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा, अशोक ग्रोवर, हेमंत गुलाटी और राहुल भटनागर के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से कुंजपुरा रोड के श्री सनातन धर्म मंदिर में मां झंडेवाली की चौकी में मां झंडेवाली की महिमा का गुणगान करते हुए कलाकार पारूल चावला ने जय हो जय शेरावाली। मैया का रूप सुहाना लगता है भजन गाया तो श्रद्धालु झूम उठे। देर रात तक चली चौकी में मां के भजनों पर भक्त झूमते रहे। चौकी में मां की ज्योत प्रचंड सुरेंद्र सोनी ने की। मां का चोला अर्पण भारतीय मुलतानी परिमंडल महासभा के सदस्यों ने किया।

मां की आरती विजय उप्पल, मां का शृंगार अर्चना रानी, अमर ठक्कर, कुलदीप मक्कड़, पोविंद्र राणा,नीरज उप्पल, विजय गिरधर, डाॅ. कर्ण सहगल आदि ने किया। मुख्य सेवादार कमल मुंजाल, महेश गुलाटी, प्रवीन वर्मा, ईशा बठला, आशा अरोड़ा, संगीता शर्मा आदि मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed