फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   This is the biggest Panchayat election in the country: Naib Singh Saini

ये देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है : नायब सिंह सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
This is the biggest Panchayat election in the country: Naib Singh Saini
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह चुनाव देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है। यही चुनाव भारत की भूमिका को तय करेगा कि देश की दिशा में जाएगा। भाजपा सरकार ने पिछले दस साल में हर वर्ग के लिए काम किया है। विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनाई है और उनका लाभ हर व्यक्ति पर पहुंचाने का काम किया है। नरेंद्र मोदी ने दस साल में देश को आगे बढ़ाने का काम किया तो और देश की समस्याएं भी मिटाई है। भाइयों देश में दो विचारधारा है। एक पर नरेंद्र मोदी चल रहा है तो दूसरे पर पता नहीं कौन चल रहा है। घमंडी गठबंधन में कभी कहते हैं राहुल चलेगा, कभी लालू कहते हैं हम चलेंगे तो कभी ममता कहती है मैं चलूंगी तो वहीं केजरीवाल कहता है सबसे बड़ा व्यक्ति मैं हूं। सीएम नायब सिंह सैनी सोमवार को जिला परिषद पार्षद गुरदीप बीजना के कार्यालय पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधी सोहन सिंह राणा, विक्रम, ईश्वर औगंध, जगबीर विर्क, हरदीप, बिंदर, कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed